लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देसी शराब की अवैध भट्ठियों को पुलिस ने किया नष्ट

SAPNA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 10:56 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ चंबा

चंबा के कोलका क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले माफियाओं पर कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस द्वारा खेतों और नालों में दबिश देकर अवैध शराब की भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट किया गया। वही, शराब माफिया पुलिस की टीम को आता देख मौके से रफूचक्कर हो गए। पुलिस की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

अधिक जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र में अवैध तरीके से देसी शराब तैयार की जा रही है। ऐसे में एसएचओ की अगुवाई में टीम का गठन किया गया और कोलका क्षेत्र में दबिश दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान नालों सहित अन्य सभी संभावित इलाकों में सर्च अभियान चलाकर तीन लोगों को देसी शराब की अवैध भट्ठी चलाते हुए दबोचा। इसके साथ ही तीन सौ लीटर देसी शराब को भी नष्ट किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]