Loading...

देहरा में आग की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान

PARUL 30 Mar 2024 Edited 30 Mar 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में देहरा के तहत ग्राम पंचायत बीहन में आगजनी की एक घटना पेश आई है। यहां नंगल गांव में एक स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की घटना में पीड़ित शीला देवी पत्नी दिवंगत ज्ञान चंद और कौशल्या देवी पत्नी दिवंगत मुंशी राम को काफी नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम करीब 5.30 बजे शीला देवी का घरेलू गैस सिलिंडर खाली हो गया था। उन्होंने नए गैस सिलिंडर को लगाने के लिए भतीजी के पति को बुलाया। उसने नया गैस सिलिंडर लगा दिया, लेकिन शीला देवी के गैस बर्नर ऑन करते ही पाइप ने आग पकड़ ली। जिसके बाद दोनों तुरंत बाहर निकली।

जिसके बाद घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही विभग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत बीहन के प्रधान तरसेम राणा ने प्रभावित परिवार काफी गरीब है। इसलिए प्रशासन जल्द प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाए।