धर्मशाला के पास महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
HNN/कांगड़ा
धर्मशाला के समीपवर्ती घरोह के लांझणी गांव में एक 46 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला निम्न रक्तचाप से ग्रस्त थी और इससे तंग आकर उसने जहर खा लिया।
महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे टांडा अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि मृतका के पति और बच्चों ने मौत मामले में कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।