Loading...

धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात, तापमान में गिरावट

By NEHA Published: 20 Sep 2024, 10:23 AM | Updated: 20 Sep 2024, 10:23 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के धौलाधार की पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जिससे तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई है। धर्मशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कंगड़ा जिले में हुई बारिश से किसानों को दोहरी मार पड़ रही है। जहां एक ओर बारिश धान की पैदावार के लिए फायदेमंद है, वहीं दूसरी ओर कुछ किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसान अब अपनी फसलों की सुरक्षा और समय पर बुआई की चिंता में हैं।

मौसम विभाग की ओर से आगे की भविष्यवाणी की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही मौसम साफ होगा और वे अपने खेतों में काम शुरू कर पाएंगे।