नशा तस्करी मामले में इतने दिन की रिमांड पर भेजा आरोपी….
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को 6.62 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है। न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान सागर निवासी खिलड़ु घुग्घर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने बिंद्राबन इलाके में गश्त के दौरान फाटा के जंगल के पास एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। इस दौरान उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अतिरिक्त थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
