लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे की खेप के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया 30 वर्षीय व्यक्ति

PRIYANKA THAKUR | 17 अक्तूबर 2021 at 3:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

चंबा पुलिस लगातार नशा माफिया पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बालू पुल के समीप नाकाबंदी कर एक व्यक्ति से नशे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद शाहिद निवासी चुराह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस की टीम ने पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस को पैदल आ रहे एक व्यक्ति की गतिविधियों पर संदेह हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस ने व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी चंबा अरुल कुमार ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]