नशे में धुत्त होकर व्यक्ति ने खाया शीशा, अस्पताल में तोड़ा दम
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति की नशे में धुत्त होकर शीशा खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 51 वर्षीय व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से लगातार शराब पी रहा था। महिला ने बताया कि देर रात तक उसका पति घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
काफी देर ढूंढने के बाद वह खड्ड के पास शराब के नशे में धुत्त मिला। जिसके बाद व्यक्ति ने बताया कि उसने शराब के नशे में शीशा खा लिया है।
इसके बाद तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्स्कों ने उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। लिहाज़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।