नहीं रहे मशहूर लेखक तारिक फतेह, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। तारिक फतेह की बेटी नताशा फतेह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। नताशा ने लिखा- उन सभी के साथ उनकी क्रांति जारी रहेगी, जो उन्हें जानते और प्यार करते थे।
नताशा ने अपने पिता को “सन ऑफ हिंदुस्तान” बताया है। तारिक फतेह इस्लामी कट्टरवाद और पाकिस्तान के खिलाफ मुखरता से अपनी बात रखते रहे थे। समय-समय पर उन्होंने पाकिस्तान को आईना दिखाया। कई बार उन्हें धमकियां भी मिलीं। उनके खिलाफ कई बार फतवे भी जारी हुए।
लेकिन आखिरी समय तक वो अपनी बात बेबाकी से रखते रहे। अपने बयानों की वजह से तारिक फतेह कई बार विवादों में भी घिरे। हिंदुस्तान के प्रति उनका प्रेम जगजाहिर था। वहीं, कट्टरवाद और पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के वो धुर विरोधी थे।
शायद इसीलिए उनकी बेटी नताशा फतेह ने उन्हें ‘सन ऑफ हिंदुस्तान’ बताया है। नताशा फतेह ने अपने पिता के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पंजाब का शेर, हिंदुस्तान का बेटा, कनाडा को प्यार करने वाला, सत्य बोलने वाला, न्याय के लिए लड़ने वाला, दलितों, दलितों और शोषितों की आवाज उठाने वाला तारिक फतेह। उनकी क्रांति की मशाल उन सभी के साथ जारी रहेगी।