Loading...

नाबालिग को भगाने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

PARUL 13 Jun 2024 Edited 13 Jun 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक व्यक्ति पर नाबालिग को भगाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एक किरायेदार महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी 28 मई से घर से गायब है। इसकी उन्होंने हर जगह तलाश की और अन्य रिश्तेदारों के घर में भी तलाश की जा चुकी है, परंतु उनकी बेटी का अभी तक कोई पता नहीं चला है।

महिला ने शक जाहिर किया है कि उनकी बेटी को एक व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत और बयान के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला थाना में दर्ज किया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।