लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन / नशे की खेप के साथ पकड़ा आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर

PRIYANKA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर रविवार को 909 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत ने 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह नशे की खेप को कहां से लाया था और इसे कहा देने वाला था।

जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप को कल न्यायिक मजिस्ट्रेट नाहन की अदालत में पेश किया गया। यहां से उसे 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि एसआईयू टीम ने हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर गांव काकोग में नव्या होम स्टे के सामने बाइक चालक संदीप के कब्जे से 909 ग्राम चरस बरामद की थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]