लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन शहर को टैंकरों से पानी लेने की नहीं पड़ेगी जरूरत, खैरी उठाऊ योजना से 35 लाख लीटर आपूर्ति शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 5 सितंबर 2025 at 3:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नाहन शहर में लंबे समय से पानी की कमी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। खैरी उठाऊ पेयजल योजना बहाल होने से अब शहर को 35 लाख लीटर पानी मिलने लगेगा और टैंकरों पर निर्भरता खत्म होगी।

नाहन

खैरी योजना से मिली अतिरिक्त आपूर्ति
जल शक्ति विभाग ने खैरी उठाऊ पेयजल योजना को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया है। अब नैहर स्वार से मिलने वाले 20 लाख लीटर पानी के साथ 15 लाख लीटर अतिरिक्त पानी खैरी योजना से जुड़ गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हर तीसरे दिन मिलेगा पानी
अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि नई व्यवस्था में शहर को तीसरे दिन पानी मिलेगा। शुक्रवार को आधे शहर को पानी दिया गया और शनिवार को बाकी हिस्सों में आपूर्ति होगी।

स्थायी समाधान के लिए इंतज़ार
हालांकि नियमित और सुचारू जल आपूर्ति के लिए करीब 15 दिन लग सकते हैं। गिरी उठाऊ पेयजल योजना की पाइपलाइन बाढ़ से प्रभावित हुई है और स्थानीय विरोध के चलते इसका रूट बदलने पर विचार किया जा रहा है।

विभाग का प्रयास जारी
गिरी नदी में डूबे मुख्य पंपों की मरम्मत पानी उतरने के बाद शुरू होगी, जिसे दुरुस्त करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। विभाग का कहना है कि वे हर परिस्थिति में शहर तक पानी पहुँचाने के लिए प्रयासरत हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]