नाहन-श्री रेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग पर दनोई के पास हुआ भूस्खलन, यातायात बंद

RENUKA.jpg

HNN/ श्री रेणुकाजी

हिमाचल प्रदेश में बीते रोज भारी बारिश के कारण जगह-जगह से नुकसान की खबरें सामने आ रही है। हालाँकि प्रदेश में अभी बारिश का दौर थमने वाला नहीं है। इसी के साथ भारी बारिश के चलते प्रदेश में हर जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है। ताजा मामला नाहन-श्रीरेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग पर दनोई का है, यहां पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है।

वहीं मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि गनीमत यह रही कि जिस समय भूस्ख़लन हो रहा था उस समय कोई भी व्यक्ति या वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था। भारी बारिश के चलते पहाड़ियों से चट्टाने खिसकने का दौर चला रहता है। किसी को यह नहीं पता होता की पहाड़ी से कब चट्टान आ गिरे। बता दें कि बारिश से जिला सिरमौर में अब तक 247 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।