जिला सिरमौर में नैहली के पास श्री रेणुका जी सड़क पर भूस्खलन हुआ। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोक निर्माण विभाग ने मार्ग बहाल किया।
नाहन
बारिश थमी, लेकिन लैंडस्लाइड जारी
हालांकि जिले में बारिश थम गई है, लेकिन दोपहर की धूप के बाद पहाड़ों से लगातार पत्थर और मलबा गिरने से लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ रही हैं। नैहली धीडा पंचायत क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सड़क पर पिछले दो दिनों से यही स्थिति बनी हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
फिर से हुआ भूस्खलन
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास सड़क पर दोबारा भूस्खलन हुआ। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
एक घंटे बाद बहाल हुआ मार्ग
लोक निर्माण विभाग की आपातकालीन टीम मौके पर मौजूद रही। अधिशासी अभियंता आलोक जवनेजा ने बताया कि करीब 50 मीटर लंबे हिस्से में भूस्खलन हुआ। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद सड़क यातायात के लिए खोल दी गई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





