Loading...

निजी बस की टक्कर से बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की गई जान

Ankita • 27 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा जनपद के उपमंडल ज्वालामुखी में एक निजी बस से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अतुल (24) पुत्र रणवीर सिंह निवासी सलियार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अतुल अपने घर से किसी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान सलियार के पास एक निजी बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ।

घटना के बाद उसे घायल अवस्था में तुरंत सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी खुंडियां रणजीत सिंह परमार ने मामले की पुष्टि की है।