निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बुलेट, 30 वर्षीय युवक की मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के नागनी में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक बुलेट निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई है। मृतक की पहचान कुलदीप (30) पुत्र मदनलाल निवासी भड़वार के रूप में हुई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, कुलदीप भडवार चौक पर बार्बर का काम करता था। वह रात के समय नूरपुर से भडवार की तरफ जा रहा था। इस दौरान नागनी चौक के समीप अंधेरे में निर्माणाधीन फोरलेन की पुलिया से जा टकराया।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू की। उधर, नूरपुर पुलिस थाना एसएचओ सुरेंद्र धीमान ने मामले की पुष्टि की है।