लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

निशुल्क चिकित्सा शिविर के लिए हो जाये तैयार, 17 जनवरी को यहाँ होगा आयोजन

PRIYANKA THAKUR | 11 जनवरी 2023 at 12:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा 17 जनवरी को जवाली उपमंडल में एकीकृत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। एकीकृत चिकित्सा शिविर के आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से उपमंडल जवाली में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 17 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक यह निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर चलेगा। उन्होंने बताया कि इस एकीकृत चिकित्सा शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दिव्यांगजनों को लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण तथा अन्य जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके अतिरिक्त इस चिकित्सा कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं और स्वस्थ युवा रक्तदान के लिए भी आगे आ सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]