लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नैक टीम ने धर्मशाला कॉलेज का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

PRIYANKA THAKUR | 20 दिसंबर 2022 at 12:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज धर्मशाला के निरीक्षण को पहुंची राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की तीन सदस्यीय पीयर टीम ने कॉलेज का दौरा कर व्यवस्थाएं परखीं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, पुणे, महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी कुलपति प्रोफेसर पंडित पलांदे की अगुवाई वाली नैक की इस टीम में बैनेट विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोयडा के केमिस्ट्री विभाग के डीन प्रो. मनीष भल्ला समन्वयक सदस्य और अमृता स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग बंगलूरु के प्रिंसिपल डॉ. श्रीराम देवनाथन सदस्य के रूप में शामिल हैं।

नैक टीम ने दिनभर कॉलेज की एक-एक व्यवस्था का निरीक्षण किया और कॉलेज की ग्रेडिंग के लिए सभी बिंदुओं पर सिलसिलेवार जायजा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के प्रभारी रजनीश दीवान ने नैक मानक के अनुसार कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नैक पीयर टीम ने कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों, गठित इकाईयों व क्लबों समेत कॉलेज में विकसित ‘पीस जोन’ का दौरा भी किया। निरीक्षण के बाद त्रिगर्त सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर पीयर टीम को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]