लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नौकरानी को पीट-पीटकर कर दिया अधमरा, न्याय की लगाई गुहार

PRIYANKA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 11:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया गया तो वही, जिला हमीरपुर में इसी दिन एक महिला की बेरहमी से पिटाई की और उसे अधमरा कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता शकुंतला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक घर में पिछले 3 साल से नौकरानी का काम करती है। वहां के लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। जब पीड़िता ने बताया कि उसने कोई चोरी नहीं की है तो परिवार के सदस्यों ने पीट पीटकर उसे अधमरा कर दिया। अचानक ही महिला का बेटा किसी काम से अपने मां के पास आया तो उसने देखा कि उसकी मां जोर-जोर से चिल्ला रही थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जब उसने अंदर घर में जाकर देखा तो उसकी मां को पीटा जा रहा था। इसके बाद बेटे ने बीच-बचाव कर मां को समय रहते बचा लिया वरना महिला की मौत हो जाती। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]