सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 180 पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…….
HNN/ कांगड़ा
इवान सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शिमला की ओर से सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर और एचआर के 180 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने दी है। सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और बारहवीं पास और एचआर के लिए एमबीए रखी गई है।
इन पदों के लिए आयु सीमा 20 से 36 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के लिए महिला व पुरुष आवेदक पात्र होंगे। सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए पुरुषों के लिए न्यूनतम लंबाई 173 सेंटीमीटर, भार 60 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 163 सेंटीमीटर लंबाई और 48 किलोग्राम भार अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को 12,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल, पंजाब और हरियाणा में तैनाती दी जाएगी। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 26 सितंबर को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला, 27 को उपरोजगार कार्यालय पालमपुर और 29 सितंबर को उपरोजगार कार्यालय इंदौरा में सुबह 10 बजे पहुंचकर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।