नौकरी का सुनहरा मौका, सुरक्षा गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद
इन पदों के लिए इस दिन यहां होंगे साक्षात्कार…..
HNN/ कांगड़ा
सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हाेंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 16500 से 19500 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 8 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय लंबागांव, 9 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ, 10 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 11 जनवरी को नगरोटा बगवां और 12 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में सुबह 11 बजे पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आकाश राणा ने बताया कि विभागीय वैबसाइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।