नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…..
HNN/ कांगड़ा
इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशंस मोहाली पंजाब (चंडीगढ़) द्वारा बैंकिंग सैक्टर के महिला एवं पुरुष के 180 पद क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला को अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक रखी गई है व आयु 21 से 30 वर्ष तक रखी गई है। कम्पनी द्वारा 18 हजार से 25 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक महिला एवं पुरुष आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष उपरोजगार कार्यालय, ज्वाली में 26 दिसम्बर को उपरोजगार कार्यालय, नूरपुर में 27 दिसम्बर को, उपरोजगार कार्यालय, नगरोटा सूरियां में 28 दिसम्बर को, उपरोजगार कार्यालय बड़ोह में 29 दिसम्बर को, रोजगार कार्यालय कांगड़ा में 30 दिसम्बर को, क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में 1 जनवरी 2024 को, उपरोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां में 2 जनवरी को, उपरोजगार कार्यालय पालमपुर में 3 जनवरी को, उपरोजगार कार्यालय देहरा में 4 जनवरी को साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ 2 पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7307258117 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विभागीय साइट पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदकों से अनुरोध है कि वे साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही इन्टेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशंस मोहाली पंजाब की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट https://eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।