HNN / मंडी
हिमाचल प्रदेश में रोज कोई न कोई व्यक्ति ठगी का शिकार हो रहा है। पुलिस रोज लोगों को जागरूक कर रही है लेकिन उसके बावजूद भी लोग शातिरों के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो जाते हैं। मामला जिला मंडी के सुंदरनगर का है, जहां एक व्यक्ति शातिरों के झांसे में आ गया और ठगी का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार शातिरों ने पहले व्यक्ति को अपनी मीठी मीठी बातों में फंसाया और उसके बाद उसे बीएसएफ में योग शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
व्यक्ति नौकरी के चक्कर में उनकी बातों में आ गया और जैसे-जैसे शातिर उससे दस्तावेज मांगते गए वह उन्हें देता गया। आखिर में उन्होंने उससे बैंक से संबंधित कुछ जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने कहा कि उसके फोन पर एक मैसेज आएगा। जैसे ही व्यक्ति के फोन में मैसेज आया और व्यक्ति ने उस पर क्लिक किया उसके खाते से उसी समय 200000 रुपए निकल गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब व्यक्ति के पास पैसे निकालने का मैसेज आया तो उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। बता दें कि इससे पहले भी सुंदरनगर में एक व्यक्ति शातिरो के झांसे में आकर 10,0000 रुपए लूटा बैठा था। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





