Loading...

नौहराधार कॉलेज में लकी राणा बने एनएसयूआई के नए कैंपस इंचार्ज, छात्र हितों को लेकर जताई प्रतिबद्धता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Aug 2025 • 1 Min Read

लकी राणा की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा, कॉलेज में छात्र मुद्दों को मिलेगी प्राथमिकता।

राजगढ़
राष्ट्रीय छात्र संघ भारत (एनएसयूआई) ने लकी राणा को नौहराधार कॉलेज का नया कैंपस इंचार्ज नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रभारी आकाश चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर की स्वीकृति से हुई है।

सक्रियता के कारण मिला नया दायित्व
लकी राणा इससे पहले राजगढ़ कॉलेज में एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कॉलेज स्तर पर कई अहम मुद्दे उठाए और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी इसी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें नौहराधार कॉलेज की नई जिम्मेदारी दी गई है।

छात्रों के हितों की रक्षा पर जोर
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए लकी राणा ने कहा कि वे नौहराधार कॉलेज में एनएसयूआई को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की समस्याओं को हल करना और कॉलेज के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही वे छात्रों को कांग्रेस और एनएसयूआई की विचारधारा से भी जोड़ने का प्रयास करेंगे।

संगठन में नई उम्मीदें
जिला अध्यक्ष एनएसयूआई सिरमौर मनीष ठाकुर ने लकी राणा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भूमिका और अनुभव से एनएसयूआई को और मजबूती मिलेगी। इस नियुक्ति से संगठन को कॉलेज स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और छात्रों के बीच एनएसयूआई की पकड़ और मजबूत होगी।