लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पंजाब में AAP की बंपर जीत पर नाहन में मनाया जश्न, बांटे लड्डू

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 12:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पंजाब चुनाव में बंपर जीत पर लड्डू बांटे। नाहन के दिल्ली गेट पर शुक्रवार को कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने वहां जमकर जश्र मनाया। नाहन विधानसभा अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने पंजाब में पार्टी की जीत को लेकर कहा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। जिसका यह प्रणाम आया है कि पूरे पंजाब में झाड़ू चल गया है। कहा कि आज देश बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

वह बदलाव दिल्ली से शुरू हुआ था। अब पंजाब और फिर आगे हिमाचल के साथ पूरे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जनता चाहती है भ्रष्टाचारमुक्त, शासन-प्रशासन पारदर्शिता और लोगों की अपनी सरकार हो, जिसमें आम आदमी की सुनवाई हो। आम आदमी पार्टी ने उसी एजेंडे पर काम करती हुई आम आदमी की आवाज बनकर दिल्ली में काम किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अब उसी आवाज को पंजाब की जनता ने सुना और आप नेताओं को अपना नेता चुनने का काम किया। भविष्य में यही बदलाव अब हिमाचल राज्य में भी देखने को मिलेगा। कहा कि आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज करके एक नया इतिहास रचेगी। इस मौके पर स्टेट प्रेसिडेंट महिला विंग की ममता ठाकुर, नाहन महिला विंग की अध्यक्ष दिनेश शर्मा, वॉइस प्रेजिडेंट संगीता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]