लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पहाड़ियों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में ताज़ा हिमपात…..

SAPNA THAKUR | 20 जनवरी 2023 at 3:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों ने एक बार फिर से बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है जिससे प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। इस दौरान प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी हुई तो वहीँ, कई क्षेत्रों में बारिश का क्रम भी जारी रहा। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। बता दें कि लाहौल-स्पीति सहित किन्नौर, कुल्लू, सिरमौर, कांगड़ा और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ की मोटी परत बिछ गई है।

ताजा बर्फबारी के कारण समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई है। आलम यह है कि लोग अलाव सहित हीटर का सहारा ले रहे हैं। वहीं प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण लोग घरों में दुबके बैठे हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, ताज़ा बर्फबारी से सैलानी, किसान, बागवानी और पर्यटन कारोबारी बेहद खुश हैं। बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देखकर सैलानियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। ताजा बर्फबारी के दीदार को बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पहुंचे हैं। वीकेंड से पहले ही प्रदेश में सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।

सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी
जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में आधी रात से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ जोकि शुक्रवार तक जारी रहा। बर्फबारी के चलते हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई जिससे क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से कट गया है। कुपवी तहसील की करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों को राजधानी शिमला से जोड़ने वाले हरिपुरधार-कुपवी मार्ग पर दिउड़ी, खड़ाह व सैलपाब आदि स्थानों पर करीब 20 सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरने से मार्ग पर यातायात ठप रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]