पहाड़ों पर बिछी बर्फ की मोटी चादर, रिहायशी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है जिससे लोगों को भी भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के कारण सड़क मार्ग भी बंद पड़े हुए हैं जिससे सबसे ज्यादा दिक्कत वाहन चालकों को पेश आ रही है। हालांकि बंद पड़े सड़क मार्गों को बहाल करने का कार्य किया जा रहा है परंतु बर्फ जम जाने के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है जिससे वाहनों के स्किड होने का खतरा बना हुआ है।
वहीं दूसरी तरफ भारी बर्फबारी के कारण बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हुए हैं जिससे कई गांव अंधेरे के आगोश में आ चुके हैं। बता दे बीते कल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से शाम तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस दौरान रोहतांग दर्रा में 60 और कोकसर में 30 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।
कहा हुई बर्फबारी
केलांग, पांगी, भरमौर, किलाड़, कल्पा, कोकसर, सिस्सू, बारालाचा दर्रा, कुंजुम दर्रा, शिंकुला दर्रा, घेपन पीक, मुंकिला पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, चंद्रभागा, लाहौल घाटी के कोकसर, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, गोंधला, खंगसर, पट्टन घाटी के उदयपुर, थिरोट, जाहलमा, गोशाल, तांदी उपमंडल स्पीति के लोसर, मनाली के मकवरे, शिकवरे, हनुमान टिब्बा, सेवन सिस्टर पीक के अलावा सैंज, लगघाटी के अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में बर्फबारी हुई है।