Loading...

पालतू कुत्ते ने व्यक्ति पर किया हमला, घायल

PARUL • 18 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के रक्कड़ कॉलोनी में पालतू कुत्ते ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान सुरेश धीमान निवासी ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश धीमान रचकड़ कॉलोनी गोशाला जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ओंकार सिंह, निवासी जलया के पालतू कुत्ते ने उसे काट लिया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

जिसके बाद उन्होंने पालतू कुत्ते के मालिक ओंकार सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऊना सजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।