आपदा प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास की नई उम्मीद
नाहन
हिमाचल प्रदेश में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्य को 1500 करोड़ रुपये की तत्काल वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। यह कदम प्रभावितों के लिए बड़ी राहत के रूप में सामने आया है। प्रधानमंत्री के इस संवेदनशील निर्णय पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और प्रदेश प्रवक्ता मनीष चौहान ने समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रधानमंत्री की घोषणाओं से बढ़ा भरोसा
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा और उनकी घोषणाएं यह दर्शाती हैं कि वह हिमाचल के दुख-दर्द को समझते हैं। उन्होंने बताया कि आर्थिक मदद के साथ-साथ राहत और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि और राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) की दूसरी किस्त अग्रिम जारी करना प्रभावितों तक तेजी से मदद पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हर कार्यकर्ता जनता के साथ खड़ा: मनीष चौहान
प्रदेश प्रवक्ता मनीष चौहान ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात जनता की सेवा में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की घोषणाओं से कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ा है। पीएम आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों की जियोटैगिंग करवाई जाएगी ताकि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता मिल सके। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा ने प्रभावितों को बड़ी राहत दी है।
एनडीआरएफ और प्रशासन के प्रयासों की सराहना
दोनों नेताओं ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और राज्य प्रशासन के कर्मियों की सराहना की, जिन्होंने आपदा के समय निस्वार्थ भाव से बचाव और राहत कार्य किए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री का यह दौरा हिमाचल के पुनर्निर्माण और प्रभावित परिवारों के जीवन को पटरी पर लाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





