HNN / हमीरपुर
एक ओर जहां पुलिस जिला में चोरी की वारदातों को सुलझाने में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर जिला के ही एक पुलिस कर्मचारी के घर में चोरों ने सेंधमारी की। यह चोर और कोई नहीं बल्कि पुलिस कर्मचारी के पड़ोस में रहने वाली एक महिला है। वहीं पुलिस ने 5 घंटों के भीतर ही चोरी की गुत्थी को सुलझा दिया। हुआ यूं कि कुछ दिन पूर्व पुलिस कर्मचारी के घर में कुछ गहने और नकदी अचानक गायब हो गए।
परिजनों द्वारा अपने स्तर पर गहनों को हर जगह ढूंढा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद वीरवार को परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी । जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पड़ोसी महिला पर शक की सुई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को थाने में बुलाया और उससे पूछताछ की। काफी देर तक तो महिला मना करती गई कि उसने चोरी नहीं की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसके घर से गहने बरामद कर लिए गए। बता दें कि आरोपी महिला की 4 माह की बच्ची भी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





