HNN/ श्री रेणुका जी
श्री रेणुका जी के अंतर्गत आने वाले ददाहू में पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने पिकअप चालक नरेंद्र कुमार, धौला कुआं के कबाड़ी प्रेम चंद व ददाहू के हरीश शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 1 फरवरी को किसी अज्ञात चोरों ने जल शक्ति विभाग के स्टोर में पुराने पंप, पुलिया, गेट वाल और अन्य मशीन व पुराने सामान पर हाथ साफ कर लिया था। जिसके बाद विभाग के पंप ऑपरेटर दीपक ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद अब जाकर पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे चोरी हुए सामान की कीमत लगभग लाखों में आंकी गई है ।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मुकेश कुमार डढवाल ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल हुई पिकअप (HP-71-1921) को जब्त कर लिया है।

