Loading...

पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े 5 वाहन, वसूला इतना जुर्माना…..

Ankita • 2 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने ब्यास नदी में एक जेसीबी मशीन, एक पोकलेन मशीन सहित 3 टिप्पर को अवैध खनन करते हुए पाया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर उनसे 2.25 लाख रुपए नकद जुर्माना वसूला है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्यास नदी में बड़े स्तर पर अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है, जिस पर एएसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल को मौके पर दबिश देने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान पुलिस ने दबिश दी तो वहां 5 वाहन अवैध खनन करते हुए पाए गए। हालांकि अवैध खननकारियों ने वाहनों को पुलिस को देखते ही दूसरी ओर ले जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामले की पुष्टि एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने की है।