Loading...

पुलिस ने किराए के मकान से की 6.61 लाख की ड्रग मनी बरामद

Ankita • 6 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने एक किराए के मकान से लाखों रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गौरतलब है कि नूरपुर पुलिस ने एक जुलाई को किरण कुमार पुत्र राजेश कुमार और मुकेश कुमार पुत्र सुफल राम से 19.67 ग्राम चिट्टा और 29 हजार नकदी के साथ गिरफ्तार किया था।

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों से पुलिस पूछताछ के दौरान मिली जानकारी पर पुलिस ने को औचक कार्यवाही करते हुए इस मामले के धर्मशाला के सिद्धबाड़ी के गांव रसांह में एक आरोपी किरण के किराए के मकान से 6.61 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की। मामले की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से मामले की पूछताछ कर रही है।