HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने घर पर दबिश दी और 111 ग्राम चिट्टे सहित दो तस्करों को धर दबोचा। वहीं पुलिस की इस कार्यवाही से नशा तस्करों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि थाना डमटाल ने गांव छन्नी में यह कार्यवाही अमल में लाई है।
पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव छन्नी निवासी अनिल कुमार उर्फ शिवा तथा सुनील दत्त उर्फ शिल्ला निवासी गांव छन्नी तहसील इंदौरा नशे का कारोबार करते हैं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने घर में दबिश दी तो यहां से 111 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group