Loading...

पुलिस ने चरस के साथ दबोचा युवक

PARUL • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने द्रमण में एक युवक को 92 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव कुमार निवासी चलवाड़ा, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहपुर पुलिस द्रमण में रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी चालक के कब्जे से 92 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।