HNN/ काँगड़ा
पुलिस थाना गगल के तहत एक महिला को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान महिला के कब्जे से 263.5 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस द्वारा महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना मिली कि एक महिला नशे के कारोबार में संलिप्त है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झुग्गी में दबिश दी जहां से 263.5 ग्राम चरस बरामद हुई। उधर, पुलिस थाना गगल के प्रभारी केसर सिंह ने बताया कि चरस की खेप के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group