पुलिस ने चरस सहित पकड़े मंडी के तीन युवक
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने पंचरुखी के तहत गांव चथममी पुल के पास तीन युवकों को 2.18 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान ओम प्रकाश गाड़ी गांव ग्रामन, डाकघर शीलवधानी, धर्म सिंह और कमलेश कुमार गांव झगरकोट, तहसील पद्धर, जिला मंडी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक ऑल्टो को जांच के लिए रोका और शक के आधार पर उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.18 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी नंद लाल ने मामले की पुष्टि की है।
