पुलिस ने चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति
सांकेतिक इमेज
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपी की पहचान प्रथम पुत्र नानक निवासी सीरत के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को उक्त व्यक्ति द्वारा नशे की सप्लाई करने की सूचना मिली। जिसके चलते पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त व्यक्ति के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।
