Loading...

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का धरना प्रदर्शन

PARUL • 20 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

बिलासपुर में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई ने शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सैंकड़ों पेंशनर्स ने भाग लिया, जिनमें पुलिस विभाग, विद्युत बोर्ड और पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल थे।

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान जगदीश दिनेश ने बताया कि पेंशनर्स लंबे समय से जेसीसी (संयुक्त सलाहकार समिति) के गठन की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार का रवैया नकारात्मक बना हुआ है। इससे पेंशनर्स में सरकार के प्रति रोष है, और यही कारण है कि उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।