Loading...

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में पेंशन की मांग

PARUL • 26 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक हुई। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू से पेंशन हर महीने की पहली तारीख को ही देने की मांग की। उन्होंने शेष एरियर का एक मुश्त भुगतान करने और महंगाई भत्ते और अन्य देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने का अनुरोध किया।

पेंशनरों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के देय भत्तों और जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 50 प्रतिशत और 30 प्रतिशत देय भत्तों का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की। बैठक में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया और अपनी मांगों को रखा।

बैठक में पेंशनरों ने अपनी मांगों को रखी और सरकार से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को समय पर पेंशन मिलनी चाहिए और उनकी देनदारियों का भुगतान किया जाना चाहिए।