Loading...

पेपर मिल के डंपिग एरिया में भड़की आग, मौके पर पाया काबू

By Ankita Published: 18 Feb 2024, 3:36 PM | Updated: 18 Feb 2024, 3:38 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के जसवां परागपुर विधानसभा के तहत औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में एक पेपर मिल के साथ रखी पराली में अचानक ही आग भड़क उठी। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं, संसारपुर टैरस फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, संसारपुर टैरेस में एक पेपर मिल में लगे बाॅयलर के पास रखी पराली में अचानक की चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार बन गया।

बता दें आग लगने से फैक्ट्री और आसपास धुआं ही धुआं हो गया। घटना के बाद फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा इस बाबत संसारपुर टैरेस फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।