पोंग झील में तैरता हुआ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना जवाली के अधीन पोंग झील के बनाड़ा पत्तन में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मछुआरों ने पोंग लेख में एक लाश तैरती हुई देखी। इसके बाद इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।