पौंग झील में मिला जलवाहक का शव, दो बेटियों का था पिता

Dead-body-of-youth-found-in.jpg

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा में पौंग झील में एक जलवाहक का शव मिला है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय संकल्प सेन के रूप में हुई है, जो नगरोटा सूरियां की पंचायत जरोट का निवासी था।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, संकल्प सेन 5 सितंबर को घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं आया। अगले दिन परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शनिवार को मछुआरों ने झील में लाश देखी और पुलिस को सूचित किया गया

पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया है। मृतक संकल्प सेन अपने पीछे माता, पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है। मृतक के झील में डूबने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।