HNN / शिमला
कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पूर्व कांग्रेस सरकार के शुरू किए गए कार्यो के ही फीते काट रही है। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार को चुनौती दी है कि वह अपने इस कार्यकाल के केवल पांच कार्य ही गिना दे जिसे उन्होंने शुरू किया और पूरा किया हो। बिलासपुर में एक पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है,सरकार को इसकी कोई चिंता नही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों पर कोई बात नही करती, लोगों को गुमराह करना इसकी पुरानी आदत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सबसे बड़ा घोटाला है। इस घोटाले में बड़े अफसरों से लेकर कई अन्य प्रभावशाली लोग शामिल है। सरकार जांच के नाम पर लीपा-पोती कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चुनावों के दौरन प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लोगों के साथ जो वायदे किये थे उनमें से एक भी वायदा उन्होंने पूरा नही किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि अब चुनाव नजदीक आते देख भाजपा के केंद्रीय नेता, प्रधानमंत्री प्रदेश के दौरे कर रहें है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज उन योजनाओं का बड़ा बखान कर रही है जिन्हें कांग्रेस ने शुरू किया था। भाजपा ने केवल इनका नाम बदल कर लोगो को गुमराह करने का प्रयास किया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि चार उप चुनावों की विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





