Loading...

प्रदेश के आठ जिलों में मछली उत्पादन की गतिविधियों को दिया जा रहा बढ़ावा

PRIYANKA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

मत्स्य पालन में हिमाचल को पहला पुरस्कार

HNN / शिमला

दमन में आयोजित विश्व मत्स्य दिवस-2022 पर आयोजित समारोह में हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्यों एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों की श्रेणी में उत्कृष्ठ राज्य का पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने ये पुरस्कार प्राप्त किया। इस पुरस्कार के तौर पर प्रदेश को 10 लाख रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन पुरस्कार, एक शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इस पुरस्कार के लिए राष्ट्रीय मात्सियकी विकास बोर्ड ने हिमाचल को उत्कृष्ठ पहाड़ी राज्य के तौर पर चयनित किया है। प्रदेश ने मत्स्य पालन और इससे जुड़ी योजनाओं को लोगों तक सफलतापूर्वक पहुंचाने का काम किया है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान राज्य में 16015.81 मीट्रिक टन मछली उत्पादन किया और 23355.83 लाख रुपये की मछली का विक्रय किया गया।

प्रदेश की नदियों में मछली पकड़ने वाले मछुआरों की संख्या 6000 है और नदियों पर निर्मित डैमों में मछली पकड़ने वाले मछुआरों की संख्या 6146 है, कार्प मछली उत्पादकों की संख्या 2454 और ट्राऊट मछली उत्पादकों की संख्या 666 है। प्रदेश के आठ जिलों बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, चंबा, कांगड़ा, ऊना, शिमला, सिरमौर में मछली उत्पादन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।