प्रदेश सरकार ने नूरपुर अस्पताल में की दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सिविल अस्पताल नूरपुर को दो विशेषज्ञ चिकित्सक मिले है। जिससे कि अब मरीजों ने काफी राहत की साँस ली है। जानकारी के मुताबिक, नूरपुर अस्पताल में सरकार ने नियमित रूप से ईएनटी विशेषज्ञ और शिशु रोग विशेषज्ञ तैनात किया है, जिससे लोगों को अब काफी सुविधा मिलेगी।
बता दें डॉ. विशाल महाजन को शिशु रोग विशेषज्ञ जबकि डॉ. अंशुल कुमार को ईएनटी विशेषज्ञ तैनात किया है। जानकारी अनुसार, अस्पताल में 150 के करीब ओपीडी रहती है। हॉस्पिटल में एक दर्जन पंचायतों के लोग यहां उपचार के लिए आते हैं।
बता दें नूरपुर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परंतु अब दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होने से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।