लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश सरकार ने लाखों उपभोक्ताओं को दिया महंगाई का झटका, सरसों के तेल के बढ़ाए दाम

Ankita | 15 अप्रैल 2023 at 2:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार ने डिपुओं में लाखों उपभोक्ताओं को मिलने वाले सरसों के तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। डिपुओं में अब सरसों का तेल 10 रुपए महंगा मिलेगा।

हिमाचल प्रदेश में करीब 19 लाख राशनकार्ड धारक हैं। सरसों के तेल के दाम बढ़ने के कारण अब इन सभी को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें बीपीएल परिवारों के खाद्य तेल में सरकार ने सीधे 10 रुपए की बढ़ोतरी कर 142 रुपए कर दिया है। इससे पहले 132 रुपए के हिसाब से तेल की आपूर्ति हो रही थी, जबकि एपीएल परिवारों को यही तेल 142 रुपए में दिया जा रहा था।

ऐसे धारकों को भी इसके 147 रुपए चुकाने होंगे। यानी, गरीबों के खाद्य तेल में अधिक इजाफा किया है। बता दें कि प्रदेश में एनएफएसए, बीपीएल और अंत्योदय के साढ़े सात लाख और एपीएल के साढ़े 11 लाख राशनकार्ड धारक हैं।

सरकार ने एपीएल परिवारों के आटे में कटौती कर 15 से 11 किलोग्राम कर दिया है। चावल का कोटा भी आठ से पांच किलोग्राम किया है। बाजार और डिपुओं में मिल रहे रिफाइंड और सरसों के तेल के दामों में ज्यादा अंतर नहीं है।

साढ़े पांच किलो आटे की आपूर्ति
सरकार ने इस माह आटे में कटौती कर 11 किलोग्राम किया है, जबकि कई जगह उपभोक्ताओं को साढ़े पांच किलोग्राम आटे की आपूर्ति हो रही है। जिला सिरमौर की बात करें तो एपीएल परिवारों को 11 किलोग्राम की जगह साढ़े पांच किलो आटा दिया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]