Loading...

प्रवासी परिंदों की सुरक्षा के लिए 15 टीमें मुस्तैद, पौंग जलाशय की जमीन में फसल बीजाई….

SAPNA THAKUR • 18 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

जिला कांगड़ा की पौंग झील में प्रवासी परिंदों की आमद बढ़ने के साथ ही विभाग की टीमें भी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। प्रवासी परिंदों की सुरक्षा के लिए विभाग की टीमों का कड़ा पहरा है जो कि हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें, पौंग झील में परिंदे इन दिनों प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यह झील रंग-बिरंगे परिंदों से गुलजार है।

ऐसे में प्रवासी पक्षियों की देखरेख के लिए 15 टीमों का गठन किया गया है। अगर कोई प्रवासी पक्षियों का शिकार करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी अमल में आई जाएगी। इतना ही नहीं पौंग किनारे किसी को भी खेती नहीं करने दी जा रही है और न ही ट्रैक्टर चलाने दिया जा रहा है। प्रवासी परिंदों की सुरक्षा के लिए पौंग जलाशय की खाली जमीन में फसल बीजाई पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।