Loading...

प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 3 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पंचरुखी बाजार के नजदीक एक मकान में प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान सुमित कुमार (23) पुत्र लज्जा राम निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक किराये के कमरे में रहता था। उसका छोटा भाई भी उसके साथ रहता था लेकिन वह दो दिन पहले अपने घर यूपी चला गया था। सुमित कुमार अपने कमरे में ही था और काम पर नहीं गया था। जब शाम को उसके साथ वाले कमरे के किरायेदार काम से लौटे तो उन्होंने युवक को बेसुध हालत में देखा।

उसके सहयोगी उसे पालमपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी नंद लाल ने मामले की पुष्टि की है।