लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फैशन के दौर में हर किसी को सुंदर दिखने की चाहत- मधु चौधरी

Ankita | 22 जून 2023 at 9:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अंद्रेटा में ब्यूटी केयर का त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, ग्रामीण युवतियों को निशुल्क प्रशिक्षण

HNN/ कांगडा

चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय द्वारा ग्रामीण  युवतियों व महिलाओं के कौशल को निखारने के लिए पालमपुर के निकट अंद्रेटा गांव में लगा त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के मानव विकास एवं पारिवारिक अध्ययन विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली तथा कृषक महिला संस्थान भुवनेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह शिविर 21 मार्च से 22 जून तक यह शिविर अंद्रेटा में लगाया गया था।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुल सचिव डाक्टर मधु चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों का प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह वितरित करने के बाद कहा कि आजकल फैशन का दौर है। हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है। खुद को बेहतर दिखने के लिए लोग इसका अनुसरण करते हैं। इस तरह के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कृषक महिलाओं और किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना है। कृषक श्रृंगार के अत्तिरिक्त ब्यूटी पार्लर को व्यवसाय के रूप में अपना कर स्वावलंबी बन सकें।

मानव विकास एवम पारिवारिक अध्ययन विभाग की अध्यक्ष डाक्टर राज पठानिया ने बताया कि अंद्रेटा स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालक शिवानी ने 20 किशोरियों एवं महिलाओं को तीन महीने के दौरान सौंदर्य प्रसाधन के विभिन्न तरीकों जैसे हेयर स्टाइल्स, मैनीक्योर, पेडीक्योर, कटिंग, कलरिंग, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, मेंहदी के डिजाइन बनाना आदि सिखाने के साथ उन्होंने खुद व विशेषज्ञ गोल्डी चोपड़ा ने संतुलित आहार, अपनी साफ-सफाई, तनाव मुक्त रह कर अपनी और अपने परिवार के देखभाल के बारे में भी जानकारी दी।

डाक्टर पठानिया ने बताया कि इस तरह के कुल पांच ब्यूटी केयर प्रशिक्षण मानव विकास पारिवारिक अध्ययन विभाग ने इस शोध परियोजना के अंतर्गत अधिकृत किए गए 5 गांवों में प्रदान किए गए है। जिसमें 86 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना व्यवसाय शुरू करते हुए आय अर्जित करना आरंभ कर दिया है।

प्रशिक्षणार्थियों ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का इस विशेष प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए आभार जताया। इस दौरान प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्थानीय महिला मंडलों की प्रधान सपना, पूनम समेत सदस्यों व ग्रामीणों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]