लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू हो जाएगा श्री रेणुका जी महाविद्यालय का निर्माण कार्य

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

श्री रेणुका जी

चयनित जमीन का वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, एफसीए का केस तैयार, जल्द भेजा जाएगा भारत सरकार को

सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे श्री रेणुका जी महाविद्यालय को जल्द ही अपना भवन मिलने जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कॉलेज के निर्माण के लिए दी गई वन विभाग की 35 बीघा जमीन के लिए एफसीए केस तैयार कर लिया गया है। इस जमीन का निरीक्षण डीएफओ नाहन वन मंडल अवनी भूषण राय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने मंगलवार को कर लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वन विभाग ने फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट के तहत मसौदा तैयार कर लिया है, जिसे अब भारत सरकार को भेजा जाएगा। जैसे ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस रिपोर्ट प्राप्त होती है, कॉलेज भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

5 करोड़ का बजट, निर्माण एजेंसी को मिल चुके हैं 25 लाख रुपये
प्रदेश सरकार ने इस महाविद्यालय के निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जिसमें से 25 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को पहले ही दे दिए गए हैं। यह कॉलेज श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की प्राथमिकता में शामिल है और वे इस प्रोजेक्ट की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

वर्तमान में सीमित संसाधनों में चल रही कक्षाएं
इस समय यह महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री रेणुका जी ददाहू के हॉस्टल में संचालित हो रहा है, जहां स्नातक स्तर के 250 छात्र-छात्राएं केवल चार छोटे कमरों में पढ़ाई कर रहे हैं। भवन बनने के बाद 25 से अधिक पंचायतों के छात्रों को उच्च शिक्षा का बड़ा लाभ मिलेगा। हालांकि इस समय पीजी कक्षाएं नहीं हैं, लेकिन नए भवन में शुरू किए जाने की संभावनाएं हैं। वर्तमान में पीजी पढ़ाई के लिए छात्रों को नाहन या शिमला जाना पड़ता है।

35 बीघा भूमि पर बनेगा आधुनिक महाविद्यालय परिसर
करीब 2.9 हेक्टेयर यानी 35 बीघा जमीन पर बनने वाले इस महाविद्यालय का नक्शा तैयार होकर एएनसी शिमला को भेजा जा चुका है। प्रस्तावित योजना में एकेडमिक भवन के साथ बेहतर खेल मैदान का प्रावधान भी किया गया है। भवन बनने के बाद कॉलेज की छात्र संख्या 800 से अधिक पहुंचने की संभावना है। संबंधित वन भूमि की जियो टैगिंग भी की जा चुकी है।

साइट विजिट में मौजूद रहे अधिकारी
मंगलवार को साइट विजिट के दौरान डीएफओ अवनी भूषण राय, रेंज ऑफिसर सुमित, बीओ प्रवीण ठाकुर, फॉरेस्ट गार्ड शीतल, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार, अधीक्षक ग्रेड-2 आकाश विश्नोई सहित अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। इस खबर की पुष्टि डीएफओ अवनी भूषण राय व कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पवन कुमार ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]